नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, लिखा है- मुख्यमंत्री के हाथों नवागढ़ में वर्चुअली उद्घाटित कोविड केयर सेंटर ढूंढने से नहीं मिल रहा है

नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, लिखा है- मुख्यमंत्री के हाथों नवागढ़ में वर्चुअली उद्घाटित कोविड केयर सेंटर ढूंढने से नहीं मिल रहा है

19-May-2021    1:37:14 pm    66   

  नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, लिखा है- मुख्यमंत्री के हाथों नवागढ़ में वर्चुअली उद्घाटित कोविड केयर सेंटर ढूंढने से नहीं मिल रहा है

 कागजो मे कोविड केयर सेंटर पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के फेसबुक पोस्ट ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर केसरवानी ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि नवागढ़ में मुख्यमंत्री के हाथों जिस कोविड- केयर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन कराया गया वह सेंटर नवागढ़ में अस्तित्व में ही नहीं है वो दीया लेकर उक्त कोविड केयर सेंटर को ढूंढ रहे हैं। दरअसल 16 मई को जिला प्रशासन ने पूरे तामझाम के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों जांजगीर-चांपा जिले में साथ में कोविड-19 केयर सेंटर का उद्घाटन वर्चुअल ही कराया था जिसमें 508 बेड दर्शाए गए थे वही नवागढ़ नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी 10 बेड वाला कोविड-केयर सेंटर  स्थापित कर उद्घाटन करा दिया गया। मगर नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के मुताबिक यह हॉस्पिटल या यह सुविधाएं मौजूद ही नहीं है उनका कहना है कि जिले का स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन को बदनाम कर रहा है।