ड्रग्स सिंडिकेट में नव्या मलिक और बॉयफ्रेंड अयान कोर्ट में पेश, 850 से ज्यादा रईसजादों के कनेक्शन का खुलासा
रायपुर। राजधानी में सामने आए हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नव्या मलिक और उसकी करीबी दोस्त विधि अग्रवाल को रायपुर जिला न्यायालय में पेश किया। वहीं नव्या के बॉयफ्रेंड अयान परवेज को भी उसके दो साथियों के साथ कोर्ट रूम नंबर 406 में पेश किया गया।
???????? युवतियों की भूमिका चौंकाने वाली
ड्रग्स सिंडिकेट में युवतियों की सक्रिय भागीदारी ने पुलिस को भी चौंका दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सबसे अहम पूछताछ पंजाब निवासी लवजीत सिंह, रायपुर निवासी रुपिंदर उर्फ पिंदर सिंह उर्फ पाब्लो और नव्या मलिक से की जा रही है।
???? बड़े खुलासे
-
लवजीत सिंह और रुपिंदर ने पुलिस को हेरोइन खरीदने वालों की जानकारी दी है।
-
वहीं नव्या मलिक से एमडीएमए खरीदने वाले रसूखदारों के नाम सामने आए हैं।
-
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क में 850 से ज्यादा रईसजादे और युवाओं का कनेक्शन है।
???? पुलिस की सख्ती
अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के नाम इस अवैध कारोबार में सामने आए हैं, उनसे पूछताछ होगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

















