ग्राम रोहरा मे नया आंगनबाडी केंद्र क्रमांक 4 का उन्नयन हुआ
सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोहरा में आज नए आंगनबाड़ी केंद्र का उन्नयन किया गया। यहां यह बहुप्रतीक्षित मांग थी। अब आंगनबाड़ी खुलने से ग्रामीणों में काफी खुशी की लहर है। इसे खोलने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की भी बड़ी भूमिका है।
आंगनबाड़ी उन्नयन अवसर पर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना भी की गई एवं रिबन काटकर उदघाटन किया गया। साथ ही मंचीय कार्यक्रम भी किया गया जिसमें अतिथियों ने अपने उद्बोधन भी व्यक्त किए और आंगनबाड़ी उन्नयन के लिए ग्रामीणों को बधाई भी दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति महिला बॉल विकास विभाग दीप्ती गोविन्द वर्मा , जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, सिमगा जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, रोहरा सरपंच गुलाब साहू , भाजपा नेता मनराखान यदु. नंदकुमार मंडले. लीलेश्वर साहू. संजय जेन्द्र. अजीत साहू. अंगज यदु. राकेश साहू आदि सहित ग्रामीणजन उपस्थित

















