छत्तीसगढ़ में हेल्थकेयर का नया युग! एम्स रायपुर में शुरू हुआ ‘देव हस्त’ रोबोटिक सर्जरी सिस्टम – मरीजों को मिलेगा जीवनदान?

छत्तीसगढ़ में हेल्थकेयर का नया युग! एम्स रायपुर में शुरू हुआ ‘देव हस्त’ रोबोटिक सर्जरी सिस्टम – मरीजों को मिलेगा जीवनदान?

06-Sep-2025    6:34:44 pm    10    Anita nishad

 रायपुर, 06 सितंबर 2025।

छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित एम्स में मध्य भारत के पहले शासकीय रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ‘देव हस्त’ का शुभारंभ किया। उन्होंने खुद इस अत्याधुनिक सिस्टम पर पहला ड्राई लैब डिसेक्शन कर नई तकनीक की औपचारिक शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा – “रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास का नया आयाम है। यह प्रदेश की जनता के लिए बेहतर उपचार और अत्याधुनिक तकनीक का नया द्वार खोलेगा।”

???? मरीजों और परिजनों के लिए बड़ी घोषणा

सीएम साय ने एम्स रायपुर में सर्व-सुविधायुक्त परिजन निवास बनाने की घोषणा भी की, जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य उनके दिल के बेहद करीब है और मरीजों को सहूलियत उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

???? स्वास्थ्य ढांचे में तेजी से विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते 20 महीनों में प्रदेश में 5 नए मेडिकल कॉलेजों को स्वीकृति दी गई है। साथ ही, नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों वाली मेडिसिटी का निर्माण जारी है। आज प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जबकि राज्य गठन के समय सिर्फ एक ही कॉलेज था।

???? आधुनिक युग की ओर कदम

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा में रोबोटिक सर्जरी का विशेष महत्व है। इससे इलाज की गुणवत्ता और चिकित्सकीय क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। एम्स रायपुर का यह कदम न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा।