बिलासा देवी एयरपोर्ट की रात्रि उड़ान सेवा का उद्घाटन

बिलासा देवी एयरपोर्ट की रात्रि उड़ान सेवा का उद्घाटन

30-Mar-2026    7:14:30 pm    26    सावन कुमार- संपादक

बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से आज रात्रि 29 मार्च रविवार से उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के लोकार्पण के माध्यम से शुभारम्भ किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वयं रात की पहली उड़ान रायपुर के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासा देवी एयरपोर्ट के रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ करते हुए। संबोधित करते हुए कहा ।कि यह उपलब्धि योजना कर,तकनीकी टीम, एयरपोर्ट कर्मचारी,स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। और बिलासपुर की बहुत पुरानी मांग पूरी हो गई है। जिसके लिए जनप्रतिनिधि और नागरिकों का भी संघर्ष शामिल है।यह एक बिलासपुर के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। आपातकालीन मेडिकल फ्लाइट्स भी रात में संचालित हो सकेगी। व्यापार, पर्यटन, निवेश को बढ़ावा मिलेगा ।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए । बिलासपुर की जनता को इसके लिए बधाई दी । और कहा कि एयरपोर्ट में तमाम सुविधाएं विकसित हो रही हैं ।रक्षा मंत्रालय से जमीन मिल चुकी है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुआकांक्षी हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा करने की सुविधा का सपना पूरा हो रहा है ।
कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल ,विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग,कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह ,एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अधिकारी उपस्थित थे।
बिलासपुर से सैयद गुलशेर अली की रिपोर्ट