तानाशाह सरपंच पर गिरी अविश्वास प्रस्ताव की गाज़,पंचों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

तानाशाह सरपंच पर गिरी अविश्वास प्रस्ताव की गाज़,पंचों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

26-Jun-2021    10:30:09 pm    156    Sawankumar

 
विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाले ग्राम पंचायत केसला के सरपंच लाखेश्वर प्रसाद चौहान के खिलाफ अंततः अविश्वास प्रस्ताव पारित हो ही गया। यहां के 14 पंचों ने सरपंच के खिलाफ मतदान किया जिससे सरपंच के हाथों से पंचायत की कमान छीन गयी।
 
आपको बता दें कि पामगढ़ क्षेत्र का ग्राम पंचायत केसला पिछले एक महीनों से सुर्खियों में बना हुआ था।जहाँ सरपंच के काम करने के तरीके को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। जब से ग्राम पंचायत केसला की कमान सरपंच लाखेश्वर चौहान ने संभाली थी तब से लगातार वे विवादों में घिरे हुए थे। अविश्वास प्रस्ताव के पूर्व भी दर्जनों बार पंचों के अलावा ग्राम वासियों ने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष उनकी असंतोष कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की थी। इसके अलावा सरपंच से लगातार पंचों के द्वारा हिसाब भी माँगा जा रहा था।उसके बाद भी सरपंच की ओर से कोई हिसाब नही दिया गया जिसके कारण पंच इकठ्ठा हो कर पामगढ़ एस डी एम के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन प्रस्तुत किये। जिसके फलस्वरूप एस डी एम पामगढ़ के निर्देशानुसार पामगढ़ तहसीलदार जयश्री पथे के समक्ष पंचायत भवन में उपस्थित हो कर पंचगण द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के तहत मतदान किया गया। पंचायत में कुल 15 पंच थे जिसमें से 14 पंचों ने सरपंच के खिलाफ मतदान किया जबकि 2 वोट ही सरपंच के पक्ष में आये। 
इस प्रकार सरपंच के खिलाफ पंचों द्वारा लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न होने तक ग्राम पंचायत केसला के सरपंच,सचिव एवं पंच सहित भारी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहे।मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पामगढ़  थाने से पुलिस टीम भी मौजूद थी।