थाना डी.डी.नगर का कुख्यात गुण्डा योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से लगभग 35 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया
राजधानी रायपुर के पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है गांजा की बड़ी खेप के साथ थाना डी.डी.नगर का कुख्यात गुण्डा योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से लगभग 35 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है
आरोपी बिक्री करने हेतु अपने घर में भण्डारण कर रखा था
नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और बड़ी कार्यवाही।*
इस कार्यवाही में सायबर सेल टीम की रहीं अहम भूमिंका।*
मुखबीर की सूचना पर सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई
आपको बता दें कि आरोपी के विरूद्ध लूट एवं मारपीट के लगभग आधा दर्जन प्रकरण है दर्ज, जिसमें आरोपी रह चुका है जेल निरूद्ध।
आरोपी के कब्जे से लगभग 35 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 3,00,000/- (तीन लाख रूपए) किया गया है जप्त।
गिरफ्तार आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर राजधानी रायपुर में बेचा करता था।

















