महाविद्यालय की समस्या को लेकर NSUI का ज्ञापन

महाविद्यालय की समस्या को लेकर NSUI का ज्ञापन

06-Jul-2025    1:06:32 pm    107    सावन कुमार- संपादक

भाटापारा:- शा गजानंद महाविद्यालय मे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश सचिव आकिब मेमन की उपस्थिति मे विधानसभा अध्यक्ष हरीश लहरे के नेतृत्व मे 7 सूत्री मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौपा गया|
NSUI की मुख्य मांगे 

1 विभिन्न विषयो मे शिक्षको की कमी लगातार कई वर्षो से बानी हुई है जिसके चलते छात्र छात्राओं को शिक्षा सम्बन्धी अनेको परेशानी का सामना करना पड़ता है

2 साफ सफाई और स्वक्षता के नाम पे महाविद्यालय मे न तो पर्याप्त स्टॉफ हैँ न ही कही सफाई हैँ क्लासरूम और वाशरूम बदबू से भरे हुए हैँ जिसे देखते हुए साफ सफाई नियमित रूप से और अच्छे तरीके से करने की बात कही गईं|

3 महाविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद करके पीछे के द्वार से लगातार आने जाने का रास्ता खोला गया हैँ जिसके लिए पूर्व मे भी असामिजिक तत्वों के आने जाने की शिकायत की गईं हैँ और वहा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना होता हैँ जिसके लिए मुख्य द्वार को चालू करके पीछे के द्वार को बंद करने की बात कही गईं|

4 महाविद्यालय मे जनभागीदारी की शुल्क 700 रुपये रखी गईं हैँ जिसमे न तो किसी प्रकार की सुविधा हैँ न ही स्टाफ हैँ न ही साफ सफाई हैँ परन्तु फीस 700 रुपये की वसूल की जा रही हैँ जिसके चलते NSUI ने इसे 500 रुपये कम करके 200 रुपये करने की मांग की हैँ|

5 खेल मैदान और महाविद्यालय परिसर मे जंगली पेड हैँ गन्दगी की सफाई कर हर खेल हेतु पर्याप्त मैदान निर्माण की मांग की गईं हैँ जिससे खेल के छेत्र मे छात्र छात्राए आघे बढे|

6 महाविद्यालय मे न तो वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता हैँ न ही वार्षिक खेल का आयोजन किया जाता हैँ जिसके चलते प्रतिभावान छात्र छात्राए अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने से वंचित हैँ जिसे नियमित रूप से शुरू करने की मांग NSUI ने महाविद्यालय प्रशासन से की हैँ|

7 महाविद्यालय मे जिम का निर्माण हुए काफी साल हो गए परन्तु जिम का संचालन नहीं किया जा रहा हैँ जिसमे अच्छे ट्रेनर की जोइनिंग करा कर जिम का संचालन करने हेतु मांग की गईं|

अतः निम्न मांगो को लेकर आज ज्ञापन सौंप महाविद्यालय प्राचार्य से एक सप्ताह के अंदर इन मांगो को पूर्ण करने की मांग NSUI के द्वारा की गईं अगर मांग पूर्ण नहीं होती तो छात्रहित मे NSUI के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा|
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से NSUI प्रदेश सचिव आकिब मेमन, विधानसभा अध्यक्ष हरीश लहरे, जिला उपाध्यक्ष अमित मार्कण्डेय, खेल विभाग विधानसभा अध्यक्ष देवआशीष कुर्रे, महाविद्यालय छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।