तेज़ रफ़्तार ट्रक ने वृध्द महिला को कुचला
कवर्धा / छत्तीसगढ़
पंडरिया- कुकदूर मुख्य मार्ग ग्राम बिरकोना में एक 45 वर्षीय वृद्ध महिला की ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत।

आपको बता दे कि पंडरिया- कुकदूर मुख्य मार्ग में ग्राम बिरकोना मे सुबह क़रीबन 5 बजे ट्रक क्रमांक CG O4 LC 7473 से वृध्द महिला की हुई मौत बताया जा रहा है कि ट्रक रायपुर से आ रही थी जहां महिला को अपने चपेट में ले लिया जहां तत्काल मौके पर ही मौत हो गई।
वही ग्राम बिरकोना निवासी सुनीबाई पति स्व: बलवंत सिंह धुर्वे उम्र 45 वर्ष की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पंडरिया थाना पुलिस ने भाग रहे आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोना का है।

















