टोनही शक में वृद्ध महिला की हत्या
राजनांदगांव/छत्तीसगढ़
राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिधवा भंवर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला 17 जून की रात को प्रकाश में आया था....जिस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की.... वही आज हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है....

पूरा मामला राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गीधवा भंवर का है जहां मृतका वृद्ध महिला मानबाई साहू की हत्या का मामला 17 जून को सामने आया था.... पूरे मामले की विवेचना छुरिया पुलिस द्वारा की जा रही थी जिसमें आज पुलिस को कामयाबी हाथ लगी और आरोपी सोन साय मंडावी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.... मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी कृष्णा पटेल ने बताया कि पूरा मामला जादू टोना और भूत प्रेत से जुड़े अंध विश्वास से जुड़ा है, आरोपी सोनसाय मंडावी द्वारा मृतका वृद्ध महिला पर टोनही का शक करते हुए पूर्व में भी मार पीट की गई थी,जिसके बाद इस बार आरोपी द्वारा मृतका पर उसके घर में घुस कर प्राणघातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया.... आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है....









-Banner.jpg)








