ओम बिड़ला रायपुर आएंगे, रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में शामिल होने का आमंत्रण दिया

ओम बिड़ला रायपुर आएंगे, रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में शामिल होने का आमंत्रण दिया

19-Aug-2025    6:59:58 pm    146    Anita nishad

 

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायपुर आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह ने आज दिल्ली में संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से सौजन्य भेंट कर उन्हें नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता हेतु सादर आमंत्रित किया।

रमन सिंह ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने इस आमंत्रण को उत्साहपूर्वक स्वीकार किया है और वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

इसके अलावा, रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी संसद भवन में मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से विधानसभा का लोकार्पण होना प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण होगा।