राज्यों में एक - एक कर बढ़े ओमीक़ोन के मरीज

राज्यों में एक - एक कर बढ़े ओमीक़ोन के मरीज

23-Dec-2021    6:11:34 pm    151    Ibtesam Deshmukh

 कोरोना के बहुत ही तेजी से फैलने वाले वेरिएंट ओमीक्रोन की दस्तक के बाद भारत अब महामारी की तीसरी लहर के मुहाने पर खड़ा है। कई एक्सपर्ट पहले ही चेता रहे हैं कि तीसरी लहर तो आकर रहेगी। साथ ही सरकार के साथ-साथ आम लोगों के स्तर पर उठाए गए एहतियाती कदमों से उसकी गंभीरता को कम किया जा सकता है। इस बीच दो अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के नतीजे बहुत ही सुकून देने वाले हैं।