4 दिन नहीं, मात्र 2 घंटे में आएंगे Omicron टेस्ट के नतीजे
कोई व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से पीड़ित है या नहीं, इसकी टेस्टिंग के लिए असम के वैज्ञानिक किट बनाई है. इस किट के जरिए मात्र दो घंटे में ओमिक्रॉन संक्रमण का पता लगाया जा सकेगा. ये किट पूरी तरह मेड इन इंडिया है. इसमें जांच के लिए हाइड्रोलिसिस आरटी-पीसीआर सिस्टम अपनाई जाती है.
असम में स्थित डिब्रूगढ़ ICMR-RMRC (क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र) ने ऐसी टेस्टिंग किट डेवलप की है जो मात्र दो घंटे में ओमिक्रॉन वैरिएंट की मौजूदगी की जानकारी दे सकेगी.

















