चिरमिरी को जिला चिकित्सालय की सौगात मिलने पर  चरमिरी व्यापार संघ ने आयोजित किया सम्मान समारोह विधायक डॉ विनय जयसवाल किया सम्मान

चिरमिरी को जिला चिकित्सालय की सौगात मिलने पर चरमिरी व्यापार संघ ने आयोजित किया सम्मान समारोह विधायक डॉ विनय जयसवाल किया सम्मान

13-Sep-2022    10:07:04 am    114    Sawankumar

एमसीबी/ छत्तीसगढ़


आप को बता दे कि मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला बनाने के घोषणा के बाद चिरमिरी मनेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय बनाने को लेकर होड़ मच गई। एक तरफ मनेन्द्रगढ़ तो वही चिरमिरी की जनता एवं व्यापारियों का कहना था कि जिला मुख्यालय चिरमिरी में बने क्षेत्र के विधायक डॉ विनय जायसवाल के लिए एक बहुत बड़ी असमंजस की बात रही लेकिन जब 9 सितंबर को जिला मुख्यालय के उद्घाटन में पहुंचे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने चिरमिरी में जिला अस्पताल बनाने की घोषणा डॉक्टर विनय जयसवाल की मांग पर की।

तब चिरमिरी की जनता एवं क्षेत्र के विधायक के लिए जैसे मानो अमृत मिल गया हो।जिससे चिरमिरी वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जिसको लेकर आज व्यापारी संघ चिरमिरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल का रोड शो के दौरान सभी व्यापारियों ने फूल माला एवं श्रीफल के साथ जम कर स्वागत किया।

हल्दीबाड़ी के राधा कृष्ण मंदिर से आशीर्वाद लेकर निकले विधायक व्यापारियों से मुलाकात करते पहुंचे यातायात चौक चिरमिरी वासियों को संबोधित करते हुए कहा मै चिरमिरी की जनता का बहुत-बहुत आभार करता हु।

मैं चिरमिरी का माटी पुत्र हूं मैं हमेशा चिरमिरी के हित में ही सोचूंगा, कार्य करूंगा ये और बात है कि लोग मुझे क्या कहते हैं। विपक्ष क्या इल्जाम लगाते हैं। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता आज चिरमिरी को जिला अस्पताल मेरे कार्यकाल में मिला है। मेरे लिये इससे बड़ी गर्व की बात कुछ और नही हो सकती आगे भी कई ऐसे और विभाग कॉलेज जैसे चीजें हैं। जो चिरमिरी में लगातार बढ़ते रहेंगे।अपने संबोधन के आखिरी में चिरमिरी की जनता से छमा याचना की कहा अगर मुझसे जाने अनजाने में कोई भी गलती हुई हो या मेरे आचरण में कोई भी ऐसा लगा हो तो मैं उसके लिए पूरी चिरमिरी के जनता से क्षमा मांगता हूं। इतना कहते हुए उन्होंने अपना संबोधन समाप्त किया