जिला कोरिया राजस्व पटवारी संघ द्वारा हड़ताल के 12 वे दिन किया गया मनोकामना यज्ञ..

जिला कोरिया राजस्व पटवारी संघ द्वारा हड़ताल के 12 वे दिन किया गया मनोकामना यज्ञ..

26-May-2023    7:08:57 pm    128    सावन कुमार- संपादक

कोरिया-पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी हड़ताल से छत्तीसगढ़ के कोरिया में भी राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप हो चुका है.  जिससे ग्रामीण,  किसान और छात्र काफी परेशान हो रहे हैं. दरअसल अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी संघ पिछले 12 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए है. जिसके चलते सारे तहसीलों में राजस्व के सभी काम पूरी तरह से ठप हो चुके हैं. आज कोरिया पटवारी संघ द्वारा  मनोकामना यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमे सामिल हुए  प्रांतीय अध्यक्ष भागवत काश्यप सभी पटवारियों के साथ आगे की रणनीतियों को लेकर चर्चा की गई साथ ही हवन किया गया जिससे  जल्दी से उनकी मांग पूरी हो सके

 
पटवारी संघ के हड़ताल में जाने से सीमांकन, नामांतरण आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ,बंटवारा  सहित 10 से अधिक प्रकार के काम पूरी तरह से प्रभावित हो गए है, जिस वजह से तहसील आ रहे ग्रामीणों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है,वही पटवारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा