कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष नीलमणि दुबे के आवाहन पर पूरे प्रदेश भर मे तहसीलदार और नायब तहसीलदार विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ मिलकर शाला प्रवेशोत्व  मनाया

कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष नीलमणि दुबे के आवाहन पर पूरे प्रदेश भर मे तहसीलदार और नायब तहसीलदार विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ मिलकर शाला प्रवेशोत्व मनाया

26-Jun-2024    5:29:05 pm    153    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

 कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष नीलमणि दुबे के आवाहन पर पूरे प्रदेश भर मे तहसीलदार और नायब तहसीलदार विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ मिलकर शाला प्रवेशोत्व  मनाया। विद्यार्थियों को गुलाल लगाकर किया गया स्वागत। स्वागत पश्चात बाटी गई मिठाइयां, चॉकलेट, बिस्किट ,फल, फूल ,पेन किताब, पुस्तक ,साइकिल और ड्रेस।

सिमगा :- आंचल ही नहीं अभी तो पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में नायक शैक्षणिक सत्र का शुरुआत 26 जून बुधवार से शुरू हो गया स्कूल खुलने के साथ ही सभी स्कूलों में साला प्रवेश उत्सव मनाया गया बलौदा बाजार जिले में पहले दिन राजस्व टीम बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत की और चॉकलेट बिस्किट खिलाएं वही साला प्रवेश उत्सव पूरा प्रदेश भर में 15 जुलाई तक चलेगा। साला प्रवेश उत्सव के अवसर पर राजस्व टीम के साथ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांत अध्यक्ष एवं सीमा तहसीलदार नीलमणि दुबे ने अनोखे अंदाज में प्राथमिक शाला बांस कर दुलदुला एवं खड़े वह स्कूल में बच्चों के साथ उपस्थित रहकर पूजा अर्चना किया और फल चॉकलेट बिस्कुट से बच्चों का मुंह मीठा कराया गया एवं पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।वहीआज शाला प्रवेश उत्सव के लिए तहसील महासमुंद। से ममता ठाकुर ,गोबरा नवापारा में तहसीलदार सूरज बंछोर और नायब तहसीलदार आलोक वर्मा ने विज्ञार्थियो के साथ समसायिक प्रश्नोत्तरी किया,गुरुजनो को पौधा भेट किया बच्चों को बिस्किट ,पेन ,पुस्तक,गणवेश वितरण किया तथा साथ मे  भोजन किया ।अपने बीच अधिकारियों को पा कर बच्चों के बीच उत्साह देखा गया।
गौरतलब है कि पूरे प्रदेश भर में आज से स्कूल की छुट्टी खत्म हो गई और नए शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ हो गया।  साला प्रवेश उत्सव मनाने के लिए पूरी छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और जहां कमर कस ली है तो वहीं दूसरी ओर कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष ने पूरे प्रदेश भर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को साला प्रवेश उत्सव मनाने के लिए आवाहन किया है।  जिसके फल स्वरुप सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार शैक्षणिक सत्र के शुरुआत पर विद्यालय पहुंचकर बच्चों को संगीत के साथ पूजा अर्चना कर मिठाई खिलाकर  फल ,बिस्कुट चॉकलेट के साथ साथ शासन की योजना के द्वारा प्रदत्त  साइकिल ,यूनिफॉर्म, कॉपी किताब  पुस्तक बाटकर विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई करने के लिए प्रोत्साहित कर शाला प्रवेशोत्व मनाया गया ।

उक्त संबंध में कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष  नीलमणि दुबे तहसीलदार सिमगा ने कहा कि बच्चों को खूब ज्ञान अर्जन के लिए प्रेरित करना चाहिए । शिक्षा हमें सही और गलत को पहचानने का रास्ता बताती है। हमें तर्क एवं जिज्ञासा पढ़ने से ही प्राप्त होता है।  शिक्षा आत्मनिर्भरता सिखाती है ।खूब पढ़े खूब खेलें।