कोरोना टीकाकरण पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि
06-Jun-2021
1:39:16 pm
87
Sawankumar
रायपुर - पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेसकांफ्रेस के जरिए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ तमाम कांग्रेस शासित राज्यों और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों की अकर्मण्यता के कारण स्थिति दयनीय बनी देश में अब तक 23 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है भारत में लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम 2021 में ही दिसंबर के महीने तक समाप्त हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पहले कोरोना को लेकर भ्रम फैलाया अब वैक्सीन को लेकर डर का माहौल बनाया जा रहा है। जब भारत मे निर्मित कोवैक्सीन आयी थी, तब शशि थरूर, जयराम रमेश, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जैसे कांग्रेस नेताओं ने झूठ फैलाया तब प्रधानमंत्री ने आगे आकर खुद कोवैक्सीन लगवाकर सभी सवालों पर पूर्ण विराम लगाया कांग्रेस की इसी घटिया राजनीति के कारण आज कांग्रेस शासित राज्यों के अधिकतर गांवों में लोग वैक्सीन लगाने से डर रहे हैं.
डॉ . रमन सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वैक्सीन को लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ राहुल गांधी का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है. 8 अप्रैल को पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहते हैं कि वैक्सीन खरीदी और वितरण में राज्यों को अधिक हिस्सेदारी दी जानी चाहिए. अब जब केन्द्र ने राज्यों को जिम्मेदारी दे दी तो अब अब अपने बयान से कांग्रेस यू-टर्न लेते हुए बार-बार कह रही है कि केन्द्र सभी टीके खरीद कर राज्यों को दे. रही है. वैक्सीन की सबसे ज्यादा बर्बादी कांग्रेस शासित राज्यों में हुई है.
कोरोना वैक्सीनेशन अभियान पर छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोलते हुए रमन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के मुफ्त टीका देने के बावजूद अब तक स्वास्थकर्मियों को 88 प्रतिशत को ही टीके लगवा पाई है. फ्रंटलाइन वर्कर की बात करें तो 86 प्रतिशत को ही अब तक पहली खुराक मिली है. 45 से अधिक आयु वालों के टीकाकरण में तो भूपेश सरकार का प्रबंधन और भी अधिक खराब है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां वैक्सीन की चोरी हो जाती है, वैक्सीन की पूरी की पूरी खेप गायब हो जाती है. इतना ही नहीं अपात्रों और कांग्रेस पार्टी के नेताओं का वैक्सीन लग जाती है, और पात्र लोग लाइन लगाए खड़े रहते हैं. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र देखिए, भूपेश बघेल विधानसभा में कहते हैं कि प्रदेशवासियों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी और अब इनकी पार्टी के अध्यक्ष केन्द्र सरकार मांग कर रहे हैं।