राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने अपने भाटापारा निवास में राम भजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने अपने भाटापारा निवास में राम भजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया

24-Jan-2024    3:54:15 pm    209    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

सिमगा  चंद्रप्रकाश टोंडे :  कार्यक्रम में कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल बसंत भृगु आलोक मिश्रा अमर मांडवी राजकुमार शर्मा आदि सहित आम नागरिकों ने उत्साह और आस्था के साथ शामिल हुए।
   श्री माहेश्वरी ने कहा कि राम हमारे लिए आस्था का प्रतीक है। हम सभी चाहते हैं कि हमारा जीवन,हमारे आसपास की प्रकृति, हमारे आसपास का वातावरण राम राज्य के समान हो। जहां नारी का सम्मान हो, आम जनता को प्रश्न करने का अधिकार हो, लोगो को न्याय मिल सके, राजा ऐसा हो की प्राण जाए पर वचन न जाए से संकल्पित हो। 
    श्री माहेश्वरी ने अंत में कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का प्रथम प्रयास रहा जिसके तहत न केवल मंदिर का दरवाजा खुला बल्कि रामलाल की पूजा आरती प्रारंभ हुई। हमारी कांग्रेस पार्टी ने सदैव न्यायालय के आदेशों का सम्मान किया है और इस और सदैव कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के संबंध में यही कहा की जो कोर्ट का आदेश होगा वह मान्य होगा। एक हिंदू होने के नाते मैं सुप्रीम कोर्ट का आभार मानता हूं जिसने हिंदुओ के स्वाभिमान की रक्षा करते हुए उनके गौरव और सम्मान को अयोध्या में वापस दिलाया। हम भारत के संविधान का सम्मान करते हुए सभी से अपेक्षा करते हैं कि राष्ट्र के निर्माण में सभी जाति धर्म के लोग
एकता और सदभावना के साथ रहे। अपने धर्म को मानते हुए दूसरे के धर्म के प्रति सम्मान का भाव रखें। यदि कोई " नफरत का बीज भी बोने की कोशिश करे तो,  हम मोहब्बत की दुकान खोलने का प्रयास करे"।
    भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति श्री राम संदेश मानस मंडली देवरी ललित साहू और भाटापारा के आयुष तिवारी ने आकर्षक प्रस्तुति की।
   कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नानू सोनी , धनजी जोशी, प्रशांत गांधी ,दीपक निर्मलकर, अयूब खान, राजेंद्र वर्मा, रवि ध्रुव,राजकुमार घृतलाहरे, मनहरण वर्मा चंद्रकुमार साहू बृजमोहन वर्मा,विनोद सोनवानी, सतीस गेंदरे,भूपेंद्र जांगड़े,संतराम यदु,शनि साहू मनोज चेलक,मनहरन साहू ,नंद साहू,धीराजी ,कुमारी जांगड़े, हेमिन ध्रुव,निर्मला कोशाले,सीमा रात्रे ,ज्योति रात्रे आदि लोग उपस्थित थे।