बाल दिवस के अवसर पर थाना खड़गवां द्वारा कन्या पूर्व माध्यमिक शाला खडगांव के छात्रों को थाने से संबंधित जानकारी देते हुए कुमारी आकांक्षा पांडे को 1 दिन का थाना प्रभारी बनाया गया

बाल दिवस के अवसर पर थाना खड़गवां द्वारा कन्या पूर्व माध्यमिक शाला खडगांव के छात्रों को थाने से संबंधित जानकारी देते हुए कुमारी आकांक्षा पांडे को 1 दिन का थाना प्रभारी बनाया गया

14-Nov-2022    4:26:36 pm    97    Sawankumar

एमसीबी/छत्तीसगढ़

आपको बता दें कि आज चाचा नेहरू और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है कार्यक्रम में बच्चों को बाल दिवस क्या है। और क्या क्यों मनाया जाता है इस बारे में विस्तार से बताया  जाता है।

इसी कड़ी में बाल दिवस के अवसर पर नवीन जिला एमसीबी के खड़गवां थाना प्रभारी विजय सिंह द्वरा बाल दिवस के अवसर पर खड़गवां कन्या पूर्व माध्यमिक शाला के छात्रों को थाना भ्रमण कराया गया थाने से संबंधित जानकारी देते हुए कुमारी आकांक्षा पांडे को 1 दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हमारे द्वारा यह इसलिए किया गया ताकि बच्चों को थाने से संबंधित सभी जानकारी विस्तृत में मिल सके और उनके मन से पुलिस का जो डर है वह ना रहे कभी भी किसी प्रकार की घटना होने पर वह बेझिझक पुलिस से अपनी बात कर सकें