हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर चिरमिरी क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्माननीय अधिकारी गणों से मुलाकात कर मिष्ठान एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के कैलेंडर का वितरण किया गया।
बताते चलें कि 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद जी के दिशा निर्देश में आज प्रदेश महासचिव सत्येंद्र, सोनी प्रदेश प्रवक्ता अविनास विश्वकर्मा, कोरिया जिला अध्यक्ष सावन कुमार ,मनीष सिंह, सुरेश कुमार, कृपाचार्य दुबे मुस्ताक कुरैशी, जॉय गांगुली,आशीष खटीक,सहित सभी पत्रकार साथियों द्वारा सभी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर पत्रकारिता दिवस की चर्चा की गई साथ ही मिष्ठान एवं संगठन के कैलेंडर को वितरण किया गया
अधिकारियों द्वारा भी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी गई साथ ही कहा कि आप लोगों के संगठन के द्वरा यह एक अच्छी पहल है इससे पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छा संदेश जाता है हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते।










-Banner.jpg)







