नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी 3 किलो का आईडी किया निष्क्रिय
बस्तर के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए 3 किलो का IED ज़मीन के अंदर प्लांट किया था। लेकिन जवानों ने तत्परता के साथ सूझबूझ दिखाते हुए माओवादियों के नाकाम मंसूबो पर पानी फेर दिया। गंगालूर बीजापुर सड़क पर रेड्डी चौक से आगे किकलेर पहाड़ी के पास नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए तीन किलो का आईईडी मुख्य सड़क से लगी पगडंडी पर लगाया था। लेकिन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 85वीं बटालियन एवं बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा डी – माईनिंग की कार्यवाही के दौरान इस IED को बरामद किया गया। बीडीएस की टीम द्वारा मौके पर इस IED को डिफ्यूज कर दिया गया।

















