योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग पीड़िता के साथ लाॅज में किया दैहिक शोषण
राजनांदगांव कोतवाली थाना पहुंच कर दिव्यांग लड़की द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी गई दिव्यांग लड़की अपने पिता जी के साथ कलेक्टेड राजनांदगाॅव में नोनी योजना का फार्म भरकर वापस अपने पिता जी के साथ घर लौट रही थी कि रास्ते में एक व्यक्ति मोटर सायकल से आया और मेरे पिता जी से मेरे दिव्यंगता के बारे में जानकारी लेकर बोला कि मैं तुम्हारी लडकी को दिव्यंगता का एवं मनरेंगा का लाभ दिलवा दूंगा मेरे साथ भेज दो और कुछ लडकियों का फोटो निकालकर दिखाते हुए बोला कि इन्हे भी लाभ दिलवाया हुॅ और मुझे व मेरे पिता जी को विश्वास दिलाकर मुझे अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर राजनांदगाॅव लाय और फार्म भरना है कहकर पुराना बस स्टैण्ड राजनांदगाव स्थित लाॅज के रूम में ले जाकर मेरे साथ मेरे मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती दैहिक शोषण (बलात्कार) किया एवं किसी को बताने पर चाकु दिखा कर मेरे को एवं मेरे माता पिता को जान से मार दूँगा, की धमकी देकर मेरे गांव में स्कूल के पास छोड़कर चला गया। घर जाकर घटना की जानकारी अपने परिजन को बताने पर मेडिकल काॅलेज राजनांदगाॅव में मुझे ले जाकर ईलाज कराना बतायी। रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 342, 376 (2) (एन), 506 (बी) भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया

















