कोविड टीकाकरण अभियान का तीसरा दिन,कलेक्टर  धावड़े पहुंचे बैकुंठपुर के ग्राम मुड़झरिया, वैक्सीनेशन के लिए आये लोगों से बातकर अन्य साथियों को जागरूक करने की अपील की

कोविड टीकाकरण अभियान का तीसरा दिन,कलेक्टर धावड़े पहुंचे बैकुंठपुर के ग्राम मुड़झरिया, वैक्सीनेशन के लिए आये लोगों से बातकर अन्य साथियों को जागरूक करने की अपील की

22-Sep-2021    10:22:28 pm    128    Sawankumar

कोरिया - कोविड टीकाकरण महाभियान के तीसरे दिन कलेक्टर  श्याम धावड़े और सीईओ जिला पंचायत  कुणाल दुदावत प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम मुड़झरिया पहुंचे। यहां उन्होंने वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन स्थल पर लोगों से बात की और अपने अन्य साथियों को भी जागरूक कर टीका लगवाने की अपील की।

उन्होंने इस दौरान उपस्थित ग्राम सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लोगों को टीकाकरण का महत्व समझाने और शतप्रतिशत टीकाकरण पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौजूद ग्रामीणों से उनकी अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली और निराकरण हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

 

 

ग्राम पंचायत सेमरिहा और सैंदा में प्रथम डोज़ शतप्रतिशत पूर्ण

कोविड टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन विकासखण्ड जनकपुर के ग्राम पंचायत सेमरिहा और विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत सैंदा में प्रथम डोज़ शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया गया।  दूसरे डोज़ का टीकाकरण भी प्रगति पर है। कलेक्टर ने आमजन को उनकी सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।