शाला प्रवेश के पहले ही दिन ग्रामीण शाला में ताला जड़कर किया धरना प्रदर्शन
शिक्षा सत्र के पहले ही दिन ग्रामीणों ने स्कूल के सामने की धरना प्रदर्शन दरअसल धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के बोकरा बेड़ा गांव के माध्यमिक शाला के टीचर को हटाने के लिए छात्र और अभिभावक स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए ...बताया गया प्रधान पाठक द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है जिनसे बच्चे पालक काफी परेशान रहता जिन्हे हटाने की मांग को लेकर शाला प्रवेश के पहला ही दिन शाला में ताला जड़कर धरना प्रदर्शन किया गया ...

यह प्रदर्शन घंटो तक जारी रहा बताया गया की पूर्व में भी यह शिक्षक आए थे तब काफी ज्यादा दुर्व्यवाहर किया गया था जिसके बाद काफी आंदोलन के बाद इस शिक्षक को हटाया गया जब युक्तियुक्त करण किया गया तब फिर से यही प्रधान पाठक को भेज दिया गया ..जिन्हे हटाने के पाई ग्रामीण धरना में बैठ गई ..शिक्षा विभाग के समझाइश के बाद ही ग्रामीण धरना को समाप्त किया ....

















