जनहित के विभिन्न मांगों पर गो. ग. पा .युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

जनहित के विभिन्न मांगों पर गो. ग. पा .युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

23-May-2023    8:54:32 pm    111   

एमसीबी, मनेंद्रगढ़/गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा जिला महासचिव जयकरण मरकाम के द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 25/05/2023 दिन गुरूवार को समय दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक स्थान तहसील कार्यालय के बगल में आम सभा, धरना प्रदर्शन किया जायेगा। एस०डी०एम० मनेन्द्रगढ़ एवं थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ के कार्यों से क्षुब्ध होकर, आम सभा के पश्चात अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ एवं मनेन्द्रगढ़ थाना सिटी कोतवाली घेराव किया जायेगा ।

   
तहसील कार्यालय के बगल में आमसभा, धरना प्रदर्शन कर रैली, चक्का जाम व घेराव कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने हेतु सूचना व अनुमति प्रदान करने की कृपा करे। महामहिम राज्यपाल के ज्ञापन सौपकर उक्त कार्यक्रम को स्थगित किया जायेगा।