दुर्ग जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है
- दुर्ग जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। भिलाई के मांझी पारा स्थित तिरंगा नगर में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत को लेकर पूछताछ की जा रही है। गुरुवार खुर्सीपार थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक घटना हुई, सूत्रों की माने तो जब एक भाई ने अपनी बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। युवती अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान धीरज सरोज उससे मिलने पहुंचा था। तभी अचानक युवती का भाई सिद्धार्थ घर आ गया। घर के अंदर बहन को उस के साथ देखकर वह आग बबूला हो गया।

गुस्से में उसने पहले धीरज की जमकर पिटाई की, फिर उसका सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी भाई को तत्काल हिरासत में ले लिया। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वहीं एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक और आरोपी पड़ोसी थे और दोनों के परिवार एक-दूसरे को जानते थे।जिसे लेकर परिवार में पहले से ही तनाव चल रहा था।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार से पूछताछ की जा रही है।
इस घटना के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वह आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रही हैं।।

















