हल्दीबाड़ी में अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 4 लीटर शराब जब्त

हल्दीबाड़ी में अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 4 लीटर शराब जब्त

23-Nov-2026    1:55:46 pm    13    सावन कुमार- संपादक

 एमसीबी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एमसीबी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चिरमिरी पुलिस ने हल्दीबाड़ी क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में 22 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हल्दीबाड़ी कालिबाड़ी के नीचे पक्की सड़क पर दबिश दी। इस दौरान संजय चौहान (40 वर्ष), निवासी हल्दीबाड़ी महुआ दफाई को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक बोतलों में रखी कुल 4 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और बाद में जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, प्रधान आरक्षक संतोष साहू, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक सुरेश तिग्गा की सराहनीय भूमिका रही। एमसीबी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।