कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के ग्राम खमरिया में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत

कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के ग्राम खमरिया में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत

17-Aug-2022    12:47:18 pm    286    Sawankumar

 कोरबा / छत्तीसगढ़

कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के ग्राम खमरिया में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक का नाम रघुवीर भोर है,जो जंगल की तरफ जा रहा था इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया,जिसने उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
 
वीओ: कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में हाथी के हमने में एक ग्रामीण की जान चली गई। मृतक रघुवीर भोर सुबह के वक्त जंगल की तरफ जा रहा था इसी दौरान उसका सामने हाथियों के दल से हो गया।
 
रघुवीर कुछ समझ पाता तब तक हाथी ने उसे कुचल दिया जिससे उसका दर्दनाक अंत हो गया। पसान रेंज में पिछले कुछ दिनों से 24 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस घटना के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी को जिम्मेदार बताया जा रहा है,जिसने ग्रामीणों को हाथियों के संबंध में मुनादी नहीं कराई थी। इस घटना के बाद पूरे ईलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।