आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत वही दो गंभीर रूप से घायल

आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत वही दो गंभीर रूप से घायल

21-Jul-2023    3:28:16 pm    130    सावन कुमार- संपादक

राजनांदगांव के लालबाग थाना अंतर्गत तुमडीबोड गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई वहीं अन्य 2 घायल हो गए।घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती उपचार जारी जिसमें से दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है गांव के तालाब में मछली पकड़ते समय हुआ यह हादसा।मृतक युवक का नाम अजय यादव 19 वर्ष बताया जा रहा है साथ ही चंपालाल और मोहनलाल उसके साथी हैं।

राजनांदगांव जिले में पिछले 2 दिनों से रुक-रुक कर हो रही है बारिश और आंधी तूफान के कारण आज सुबह बारिश के दौरान बिजली कड़की और आकाशी बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है वहीं उसके साथ मछली पकड़ रहे अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है गांव के ही रहने वाले तीनों युवक मछली पकड़ने तालाब गए थे इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत और दो युवक घायल हुए।यह अकाशीय बिजली की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है रात से ही लगातार जिले में बारिश हो रही है इस दौरान सुबह बिजली गिरने से यह पूरा हादसा हो गया हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है दो युवकों की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है बहर हाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।