ड्राइवर को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा  प्याज से भरी ट्रक खाई पलटी

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा प्याज से भरी ट्रक खाई पलटी

10-Aug-2021    3:16:54 pm    106    Sawankumar

कोरिया जिले के चिरमिरी क्षेत्र दिन दयाल पोड़ी चौक में पियाज से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत यह रही कि ट्रक चालक को किसी भी तरह की जान हानि नहीं पहुंची। आप को बताते चले कि 5 अगस्त को वाहन नासिक से चली थी जो की मनेंद्रगढ़ जा रही थी लेकिन कल रात 2:30 बजे दिन दयाल पोड़ी चौक में हादसा हो गया। वही चालक 5 दिन से नहीं सोया था जिससे चालक को नींद की झपकी आ गई और वाहन का संतुलन बिगड़ने से  ट्रक पलट गया। साथ ही 30 से 40 बोरी पियज गायब हो गया और नीचे का लॉट पूरा खराब हो गया। वही पियाज मालिक राम प्रकाश शर्मा निवासी मनेंद्रगढ़ का कहना है की उन्होंने ने चालक प्रभाकर निवासी नासिक को माना किया था नींद में ट्रक चलाने से , लेकिन चालक नहीं माना और हादसा हो गया। ड्राइवर ने मालिक की बात मानी होती तो शायद यह हादसा नहीं होता