अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
कोरिया/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी हैं कि कोरिया एवं एम0सी0बी0 जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, शिक्षा महाविद्यालय, नर्सिग कॉलेज, डाइट, आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है वे शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण हेतु https://postmatri-scholarship.
छात्रवृति हेतु विद्यार्थी नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन 28 नवम्बर से 30 दिसम्बर 2023, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 15 दिसम्बर से 20 जनवरी 2024 एवं सेक्शन ऑडर लॉक करने 15 दिसम्बर से 24 जनवरी 2024 तक निर्धारित है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।










-Banner.jpg)







