ऑफ लाइन मार्केटिंग पर ऑनलाइन मार्केटिंग भारी
.दीपावली पर्व काफी समीप आ चुके है इधर धमतरी शहर में मार्केट लग कर तैयार हो चुके है ...लेकिन व्यापारियों में मायूसी देखा जा रहा है कारण कि ऑनलाइन खरीददारी ने सभी वर्ग के व्यापारियों को काफी प्रभावित कर के रख दिया है ..बताया जाता है धमतरी में कपड़ा मार्केट से लेकर ज्वेलरी शॉप यहां तक कुम्हारों के भी व्यवसायिक पर खासे असर डाल दिया है .. जिनके चलते व्यापारी काफी परेशान नजर आ रहा है ....बता दे पहले दीपावली पर्व के नजदीक में मार्केट पर काफी खरीदारी हुआ करता था ..

शहर से ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने मार्केट आया करता था लेकिन जब से ऑनलाइन शॉपिंग शुरू हुई है तब से शहर के मार्केटिंग पर बेहद बुरा असर दिख रहा है ...वैसे तो करीब 60 फीसद ऑनलाइन ने व्यापारियों के व्यापार को ठप कर के रख दिया है ....इधर कुम्हार भी मिट्टी के देवी लक्ष्मी दीप सहित कई उपयोग में आने वाली मिट्टी के चीज मार्केट में लगाकर बैठे हुए है ...परन्तु ग्राहक आने का नाम नहीं ले रहे कुम्हार ने बताया कि लगातार ऑनलाइन शॉपिंग की मार्केटिंग बढ़ने से लोग ऑफ लाइन खरीदना पसंद नहीं कर रहा है बड़े से बड़े व्यापारी और छोटे से छोटे व्यापारियों पर ऑनलाइन ने काफी प्रभावित कर रखा है ... बहरहाल वास्तव में मार्केट में जो परिवेश पर्व के नजदीक में देखने को मिलता था वह कही लुप्त नजर आ रही है कही न कही ऑनलाइन शॉपिंग ने शहर के मार्केट को ठप कर दिया है बहरहाल भाजपा के पूर्व महामंत्री ने लोगो से अपील किया है कि स्वदेशी समान ही खरीदे और जितना हो सके ऑफ लाइन ही खरीदी करे ..

















