भूपेश बघेल ही लड़ सकते हैं मोदी की गारंटी से लड़ाई — कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे का बड़ा बयान

भूपेश बघेल ही लड़ सकते हैं मोदी की गारंटी से लड़ाई — कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे का बड़ा बयान

25-Aug-2025    4:26:07 pm    41    Anita nishad

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर एक भावुक और बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अगुवाई केवल भूपेश बघेल ही कर सकते हैं।

रविंद्र चौबे ने कहा कि,

“छत्तीसगढ़ की जनता की इच्छा है कि कांग्रेस का नेतृत्व भूपेश बघेल करें। अगली लड़ाई भाजपा सरकार के कुशासन और मोदी की गारंटी से है — और यह लड़ाई सिर्फ भूपेश बघेल लड़ सकते हैं।”

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि सभी को भूपेश बघेल का हाथ मजबूत करना होगा, जैसे 2013 से 2018 के बीच मिलकर भाजपा की 15 साल की सत्ता को उखाड़ फेंका गया था।

“किसान की सरकार बना सकता है तो वह भूपेश बघेल ही हैं”

चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए असली संघर्ष भूपेश बघेल ने किया है। उन्होंने 2018 में कांग्रेस की सरकार बनवाई और उसके बाद भी लगातार राष्ट्रीय राजनीति में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं।

“अगर पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ कोई खुलकर आवाज उठा रहा है, तो वह सिर्फ भूपेश बघेल हैं।”

उन्होंने कहा कि इसीलिए उन्हें और उनके परिवार को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों के ज़रिए लगातार परेशान किया जा रहा है।

“ED सुन ले — भूपेश बघेल शेर है, डरने वाला नहीं”

रविंद्र चौबे ने ईडी को चेताते हुए कहा:

“ईडी वाले ये समझ लें कि भूपेश बघेल महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने वाले नेता हैं। अंग्रेजों से नहीं डरे तो इन ‘काल अंग्रेजों’ से क्या डरेंगे। यह कांग्रेस का शेर है, इसे दबाया नहीं जा सकता।”

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी तक यह बात पहुंच जानी चाहिए कि भूपेश बघेल डरने वाला नेता नहीं है और न ही उनके समर्थक।