पंच दिवसीय एकादशी उद्यापन, सह मद भागवत कथा यज्ञ का आयोजन
पंच दिवसीय एकादशी उद्यापन, सह मद भागवत कथा यज्ञ का आयोजन, जयनगर प्रखंड के पंचायत घरौंजा के ग्राम घूरमुंडा में पुजारी दुनिया देवी, मुरलीधर यादव विनोद यादव के घर एकादशी उद्यापन एवं मद भागवत कथा यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का शुभारंभ आचार्य पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर , जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव ने फीता काटकर, कलश यात्रा एवं यज्ञ का उद्घाटन किया। यज्ञ मे सम्मिलित महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर, जयकारे लगाते हुए, हाथों में ध्वज लेकर, माथे पर कलश, जय माता दी, जय सियाराम, जय भोलेनाथ, जय बजरंगबली, जयकारे लगाते हुए, नगर भ्रमण करते हुए जल भरने के लिए नदी पहुंचे। यज्ञ स्थल में उपस्थित स्थानीय मुखिया इंदु देवी, पूर्व मुखिया अजय यादव, अर्जुन यादव, धनेश्वर यादव, महेश रजक, मनोज चौधरी, मोकीम खान, पिंटू यादव, लक्ष्मण यादव, इंद्रदेव यादव, बसंत यादव, शिवकुमार यादव, मुरली यादव, राजेश, शुभम, कृष्णा, राम जी, ब्रह्मदेव, कमलेश, ऋषभ यादव, उपस्थित थे जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।










-Banner.jpg)







