छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का संगठन समीक्षा संवाद एवं संकल्प अधिवेशन आयोजित

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का संगठन समीक्षा संवाद एवं संकल्प अधिवेशन आयोजित

05-Oct-2026    4:59:27 pm    65    सावन कुमार- संपादक

शिवरीनारायण/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा 3 एवं 4 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रांतीय “संगठन समीक्षा संवाद एवं संकल्प अधिवेशन” का आयोजन राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुओ धाम कुरियारी, शिवरीनारायण में किया गया। अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों एवं विकासखंडों से पदाधिकारी और शिक्षक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा के साथ शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आपसी संवाद के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाने तथा भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण संकल्प लिए गए।

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने प्रदेशभर से पहुंचे शिक्षक साथियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने और शिक्षक हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।
अधिवेशन में एमसीबी जिले से प्रांतीय सहायक मीडिया प्रभारी पंकज कुमार लहरे, जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार नेताम, खड़गवां ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह कमरों, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह एवं गौरी शंकर मार्को ने सहभागिता की और शिक्षक हितों एवं संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर अपने विचार साझा किए।