कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देशानुसार विकासखण्ड भरतपुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन
कोरिया: कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देशानु व्यापार एवं उद्योग केंद्र मनेन्द्रगढ़ के तत्वाधान में आज यहां जिले के विकासखण्ड भरतपुर के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री दृगपाल सिंह एवं जनपद सदस्य श्री मायाप्रताप सिंह द्वारा प्रतिभागियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री एम. बड़ा ने प्रतिभागियों को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की विस्तृत जानकारी एवं नियम शर्तें, पात्रता से अवगत कराया गया। इसी प्रकार श्रम विभाग के अधिकारी द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़ के जिला रोजगार अधिकारी श्री एस.के. भा द्वारा प्रतिभागियों को रोजगार तथा जिला अंत्यावसायी विभाग के श्री कमलेश देवांगन द्वारा अंत्योदय एवं आदिवासी स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा घोषित औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत उद्योगों को दी जाने वाली विशेष छूट सुविधाओं एवं रियायत तथा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए नये स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया।

















