देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को एकता दौड़ का आयोजन...कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों से की दौड़ में शामिल होने की अपील...
कोरिया बैकुंठपुर 30 अक्टूबर 2022/ देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में एकता दौड़ का आयोजन किया जायेगा। यह दौड़ घड़ी चौक से शुरू होकर मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर तक आयोजित की गई है। यह दौड़ प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। समापन स्थल पर राष्ट्रीय एकता की सामूहिक रूप से शपथ भी ली जायेगी। दौड़ में जनप्रतिनिधि, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी केडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक, स्थानीय नागरिक, सहित अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आयोजित एकता दौड़ में हिस्सेदारी निभाने की अपील सबसे की है। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मुख्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता दौड़ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

















