भरतपुर के रमदहा जलप्रपात में डूबे 7 लोगों में से 6 की मौत रेस्क्यू ऑपरेशन से सभी शवो को बाहर निकाला गया।
कोरिया जिले के विकासखंड भरतपुर के रमदहा जलप्रपात में 07 लोगों के डूबने की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही कोटाडोल पुलिस घटनास्थल पहुची। कल से लेकर रातभर रेस्कयू टीम काम करती रही जिसके बाद आज रमदहा जल प्रपात में लापता सभी लोगो को बाहर निकाला गया कल तीन लोगो आज तीन को 7 लोगो में से 6 की मौत हो गई है। कल से लेकर आज अभी तक

घटनास्थल पर क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो मौके पर डटे रहे आज मौके पर कलेक्टर कोरिया भी पहुँचे रेस्क्यू ऑपरेशन से सभी शव बाहर निकाला गया। क्षेत्र विधायक गुलाब कमरों ने जनता से अपील की है कि रमदहा फाल में आने वाले कृपया इसका दूर से ही लुफ्त उठाएं ना कि इस पर नहाने जाए।

डूबने वालों के नाम
1. सुरक्षित- सुरेखा सिंह पति ऋषभ सिंह 22 साल माजन मोड़
डूबने से मौत
1, श्वेता सिंह पिता कमलेश सिंह 22 निवासी - निगाही कॉलोनी
2, हिमांशु सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 18 वर्ष, निगाही कॉलोनी
3, श्रद्धा सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 14 साल
4, अभय सिंह पिता योगेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष जयंत कॉलोनी
5, ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 साल निवासी, माजन मोड़
6, रत्नेश सिंह पिता योगेंद्र सिंह 26 साल जयंत कॉलोनी









-Banner.jpg)








