पंचायत आम निर्वाचन 2021 फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु अपीलीय अधिकारी तथा रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
कोरिया - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री श्याम धावड़े ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायत आम निर्वाचन 2021 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु अपीलीय अधिकारी तथा रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर दिया है। जिसके अनुसार अपर कलेक्टर संपूर्ण जिले के लिए अपीलीय अधिकारी होंगे। इसी तरह सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संबंधित अनुभाग के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सभी तहसीलदार संबंधित तहसील के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे।

















