सचिव,रोजगार सहायिका को हथबंद पंचायत से हटाने पंचो एवं ग्रामीणों ने SDM ,CEO को सौंपा ज्ञापन

सचिव,रोजगार सहायिका को हथबंद पंचायत से हटाने पंचो एवं ग्रामीणों ने SDM ,CEO को सौंपा ज्ञापन

28-Jun-2021    7:45:55 pm    247    Sawankumar

रिपोट-  चन्द्रप्रकाश टोन्डे 

 

सचिवो के ब्लाक अध्यक्ष खडा़नंद वर्मा को हथबंद पंचायत से हटाने ग्रामीण हुए लामबंद  

 
 
सिमगा ब्लाक के आदर्श ग्राम पंचायत हथबंद जो कि राज्यसभा सांसद छाया वर्मा जी की गोदग्राम है जिनके सचिव खडानंद वर्मा जो सचिवों के ब्लाक अध्यक्ष भी है एवं रोजगार सहायिका कामिनी निषाद के लापरवाही के चलते पंचो एवं ग्रामीणों ने जनपद सीईओ व एसडीएम कार्यालय में पंचायत से हटाने सौंपा ज्ञापन। इनके मनमानी के चलते ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है, जिसको लेकर ग्रामीण खासे परेशान व आक्रोशित हैं ग्रामीणों ने बताया कि सचिव बारह साल से इसी पंचायत में कार्यरत हैं भ्रष्ट पंचायत प्रतिनिधियों के सह से रुके हुए हैं सचिव अपनी मनमानी के चलते पंचायत में आते ही नहीं उनका तिल्दा नेवरा में हार्डवेयर का दुकान है वहीं दुकानदारी करते हैं गांव के जरुरत में बुलाने पर सिमगा बलौदा बाजार में हु कह कर टाल देते हैं और आते हैं तो किसी भी शासकीय कार्यों की जानकारी पंचों व ग्रामीणों को नहीं बताते जानकारी पुछने पर गोल मटोल जवाब देते हैं, रोजगार सहायिका द्वारा कार्ड में नाम जुड़वाने पर नहीं जुड़ेगी कहती हैं ,अपनी मर्जी से कार्डधारकों को काम दे देते हैं, 2018-19 में आवास निर्माण के दौरान मजदुरी नहीं मिला है,कहने पर भी घुमा देते हैं बहुत से घरों में शौचालय भी नहीं है और पंचायत को ओडीएफ घोषित कर दिया गया।पंचो ने बताया कि पंचायत प्रस्ताव के बहुत से कार्य अधूरे पड़े हैं जनता हमें मूलभुत सुविधाओ के लिए जैसे राशनकार्ड,जांबकार्ड, शौचालय,आवास,पेंशन,पानी की समस्या के लिए बोलते है हमारे द्वारा इन बातों को कहने पर अनसुना कर देते हैं ऐसे में हम अपने वार्ड की समस्यायों का कैसे हल करेंगे,कार्रवाई नहीं होने पर पंचों एवं ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन करने कि बात कही। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से पंच मुलचंद टंडन, नरेंद्र अनंत, प्रकाश पाल, नरेंद्र ध्रुव,पंच प्रतिनिधि खिलेंद्र जांगड़े,जीत्तु यादव, योगेश मोनु समुंद्रे, मुलचंद ध्रुव, गणेश जोगी, ग्रामीणों में ईश्वर प्रसाद निषाद,सतनाम सिंह, शंकर ध्रुव,ठकेश्वर चतुरे, आदि उपस्थित थे।