पटवारी के ऊपर लाखों रुपए के अवैध वसूली का आरोप

पटवारी के ऊपर लाखों रुपए के अवैध वसूली का आरोप

26-Aug-2023    10:12:24 pm    588    सावन कुमार- संपादक

सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम रामपुर और सागरपुर के ग्रामीणों ने लगाया  हल्का पटवारी के ऊपर लाखों रुपए के अवैध वसूली का आरोप, बताया जा रहा है कि राजस्व निरीक्षण मंडल रामानुजनगर हल्का नंबर 14 में 2 वर्षों से पदस्थ पटवारी शालिक राम रजक के द्वारा किसानों से आपसी बटवारा और वनभूमि को राजस्व भू अभिलेख भुइया में ऑनलाइन करने के नाम पर प्रत्येक खाता धारको 5-5 हजार रुपये लिया गया है जिसमें ग्राम पस्ता, सागरपुर, और रामपुर के कई किसान खातेदार शामिल है ,जो हल्का पटवारी के द्वारा लाखों रुपए मजदूर किसानों से वसूला गया है। परंतु आज तक  किसी भी हितग्राही का कोई काम  नहीं हुआ है। जिसे आक्रोशित किसानों ने बड़ी संख्या में राजस्व  अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामानुजनगर मे उपस्थित होकर लिखित में आवेदन  दिये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारी तत्काल जांच कर हल्का पटवारी के उपर कार्यवाही नहीं करेंगे, तो हम लोग उग्र आंदोलन  कर एसडीएम कार्यालय का घेराव  करेंगे अब देखना यह होगा कि  ग्रामीण किसानों को न्याय मिलता है या नहीं,