पटवारी और तहसीलदार ने 10 एकड़ से भी अधिक गौचर भूमि का बना दिया पट्टा /पट्टे में स्कूल परिसर भी शामिल/अब ग्रामीण कर रहे विरोध ।

पटवारी और तहसीलदार ने 10 एकड़ से भी अधिक गौचर भूमि का बना दिया पट्टा /पट्टे में स्कूल परिसर भी शामिल/अब ग्रामीण कर रहे विरोध ।

25-Sep-2023    2:29:12 pm    212    Ibtesam Deshmukh

 बलरामपुर/ जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड के  ग्राम पंचायत सरना में बडा़ गड़-बड़ झाला सामने आया है। गांव के मुख्य सड़क से लगी हुयी जमीन खसरा क्रमांक 513  जिसमें वर्तमान  में माध्यमिक  शाला भी स्थित है राजस्वव रिकार्ड में वर्ष 2018 तक गौचर की भूमि थी , और अब भू माफियाओं , ने इस जमीन को अपने नाम पर दर्ज करा लिया है ।
हैरानी की बात तो यह है कि वाड्रफनगर के वर्तमान तहसीलदार मोईनुद्दीन खान ने इस जमीन पर प्रकरण चला कर दो लोगों का नाम काटने का आदेश भी कर दिया लेकिन यह फर्जी वाड़ा उनके संज्ञान में नहीं आया ।
सूत्रों की मानें तो वर्ष 2018-19 में रघुनाथनगर तहसील कार्यालय से कमलपुर और सरना ग्राम पंचायत में लगभग 50 एकड़ से अधिक गौचर की भूमि का फर्जी पट्टा बनाया गया है , आप को जानकर हैरानी होगी कि कमलपुर ग्राम पंचायत में तो गौचर की भूमि का रजिस्ट्री भी करा लिया गया है। मामला जब ग्रामीणों के संज्ञान में आया तो अब ग्रामीण पट्टा निरस्त करने और दोषियों  पर कार्यवाही  की मांग को लेकर आंदोलन करने की तैयारी में हैं ।