पेंशनरों की मांग 8वें वेतनमान में महंगाई राहत और सुविधाएं प्रदान करने की अपील
धमतरी, : अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन ने माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित कर 8वें वेतनमान में पेंशनरों को कर्मचारियों की तरह महंगाई राहत और अन्य सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। यह ज्ञापन धमतरी जिला कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया है।फेडरेशन ने अपने पत्र में बताया कि 8वें वेतनमान में पेंशनरों के लिए महंगाई राहत का कोई प्रावधान नहीं है,

जिसके कारण देशभर के लाखों पेंशनरों और उनके परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। फेडरेशन ने सरकार से अनुरोध किया है कि पेंशनरों को पूर्व की तरह महंगाई राहत और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।पेंशनर्स फेडरेशन ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि पेंशनरों को राहत मिल सके और उनके जीवन स्तर में सुधार हो।

















