जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे हैं नदी पार

जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे हैं नदी पार

29-Jul-2021    1:54:43 pm    76    Sawankumar

रिपोर्ट  - प्रहलाद साहू

लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है .तो वहीं पुलिया निर्माण नहीं होने से वनांचल क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क भी टूट चुका है  लोगों को राशन पानी भी नहीं मिल रहा है बावजूद शासन को इस और थोड़ा भी ध्यान नहीं है
आपको बता दें कि - कबीरधाम जिला के  पंडरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले वनांचल ग्राम कुल्ही डोंगरी सहित आसपास के 5 गांव के लोगों को नदी पार करने के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा है छोटे छोटे नन्हे बच्चों को स्कूल जाने के लिए. डिलीवरी प्रसव कराने हॉस्पिटल जाने के लिए .या फिर रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग होने वाले राशन सामग्री खरीदने के लिए .नदी को पार कर अपने जान जोखिम में डालते हुए जाना पड़ता है .पुल निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को बोल चुके हैं .बावजूद अधिकारियों की कानों में जूं तक नहीं रेंगती इस समस्याओं के समाधान के लिए 5 गांव के ग्रामीणों ने जनसेवाक आनंद सिंह को आमंत्रित कर बैठक रखा गया . बैठक में नदी नालों से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए रणनीति बना रहे हैं।