अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली पर कारवाई से भड़के लोग दे रहे धरना

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली पर कारवाई से भड़के लोग दे रहे धरना

14-Aug-2025    5:01:55 pm    149    सावन कुमार- संपादक

खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां एसडीएम सदर के खिलाफ हो रहे किसान यूनियन के द्वारा प्रदशर्न को लेकर एडीएम हापुड ने बताया है कि एसडीएम सदर द्वारा अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टरों ट्रॉली पर कारवाई किए जाने से बौखलाने के बाद ये लोग एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
एडीएम ने कहा है कि एसडीएम सदर ने जब अवैध खनने में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली पर कारवाई की थी तो किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम पर उसे छोड़ने के लिए फोन पर दवाब बनाया गया था जब एसडीएम ने उनकी बात नहीं मानी तो वे लोग एसडीएम के खिलाफ धरने पर आ गए।