पिलखुवा पुलिस ने गैंगस्टर कैफ उर्फ चीनी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
यह खबर उत्तर प्रदेश के हापुड़ से संबंधित है, जहां पिलखुवा कोतवाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान अलीगढ़ में एक हत्या के मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर कैफ उर्फ चीनी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जबकि इसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया है। देर रात, पिलखुवा पुलिस जटपुरा चौराहे के पास चैकिंग कर रही थी,

तभी बाइक सवार बदमाश कैफ उर्फ चीनी तथा उसके एक साथी के बीच पुलिस मुठभेड़ हुई। इस शातिर बदमाश कैफ उर्फ चीनी के पैर में गोली लगी है। कैफ उर्फ चीनी एक शातिर गैंगस्टर है, जिसके खिलाफ अलीगढ़ में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गैंगस्टर क्वार्सी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। उसके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है।

















