अमर शहीदों को पिंडदान वह शहीद परिवारों का सम्मान
थानेश्वर मंदिर पिथौरा से लोकनाथ खूंटे की रिपोर्ट
स्थानीय थानेश्वर मंदिर में आज ग्रीन सोसायटी बागबाहरा के द्वारा अमर शहीदों को पिंडदान व शहीद परिवार का सम्मान समारोह आयोजित किया

गया था जहाँ मंदिर समिति से जुड़े सदस्य भी शामिल रहे ।
आज ग्रीन सोसायटी के द्वारा अमर शहीदों को प. भागीरथी दुबे , मेवालाल , कृष्णा शर्मा के मंत्रोंउच्चार से अमर शहीदों को तर्पण व पिंड दान किया गया । इस अवसर पर ग्रीन सोसायटी के विश्वनाथ पाणिग्रही ने बताया कि उनकी ये समिति विगत 2018 से अमर शहीदों को पिंडदान करते आ रही है जिससे अमर शहीदों की आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों का सम्मान हो । आगे उन्होंने येसे आयोजनों को प्रत्येक वर्ष मनाने की बात कही प्रातः से दोपहर तक शहीद परिवार के परिजनों द्वारा यह पिंडदान का श्राद्धकर्म चला जिसमें परिजनों ने परिवार के दिवंगत आत्माओं के लिये श्रद्धा कर्म करते पिंडदान किया । इस आयोजन के तहत शहीद परिजनों शहीद विवेकानंद त्रिपाठी के परिवार पत्नी अहिल्या त्रिपाठी , पुत्री रेशमा त्रिपाठी , शहीद कमलेश्वर सोनवानी के परिवार पत्नी मोहनी त्रिपाठी , पिता रामेश्वर सोनवानी , पुत्री जिज्ञासा शहीद प्रमोद पटेल परिवार के पत्नी किरण पटेल , भाई गार्गी शंकर पटेल , का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर उमेश दीक्षित फेडरेशन अध्यक्ष , सीताराम सिन्हा , शहीद स्मारक समिति के गुरुदीप चांवला , रितेश महान्ति सुरेंद्र पाण्डे , डा. संजय गोयल , स्वप्निल तिवारी , शेखर नायडू , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गौरव चंद्राकर ,ताराचंद पटेल,लोकनाथ खुंटे, संजय सिन्हा ,, संत राम कुर्रे आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार व पत्रकार संतोष गुप्ता व आभार विश्वनाथ पाणिग्रही ने किया ।

















