मोबाइल पर आया ‘PM KISAN’ APK… और खाते से उड़ गए 12 लाख! बालोद में साइबर गिरोह गिरफ्तार

मोबाइल पर आया ‘PM KISAN’ APK… और खाते से उड़ गए 12 लाख! बालोद में साइबर गिरोह गिरफ्तार

23-Aug-2025    12:02:04 pm    48    Anita nishad


WhatsApp पर आया APK लिंक, 12 लाख की साइबर ठगी – बालोद पुलिस ने बिहार से दबोचे 3 फ्रॉड



बालोद (छत्तीसगढ़)
WhatsApp पर एक APK फाइल आई, डाउनलोड किया और मोबाइल हैक हो गया... कुछ ही देर में बैंक खाते से ₹12,13,860 रुपये गायब! ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है छत्तीसगढ़ के बालोद ज़िले में, जहाँ BSP (भिलाई स्टील प्लांट) से रिटायर एक बुजुर्ग कर्मचारी को शातिर साइबर ठगों ने अपनी चाल में फंसाकर लाखों की चपत लगा दी।

PM KISAN APK बना जाल, सिम क्लोनिंग से खाली किया खाता

डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र के रिटायर बुजुर्ग कर्मचारी को PM KISAN APK नाम की फाइल व्हाट्सएप पर भेजी गई। जैसे ही उन्होंने इसे डाउनलोड किया, मोबाइल फोन हैक हो गया। फिर उनका मोबाइल नंबर क्लोन कर ई-सिम जनरेट किया गया। इसी नंबर पर आए OTP का इस्तेमाल कर PhonePe जैसे प्लेटफॉर्म्स से कई अलग-अलग UPI आईडी पर रकम ट्रांसफर की गई।

साइबर सेल की तेज़ी, बिहार के जमुई से 3 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए बालोद साइबर सेल और डौण्डीलोहारा पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी इनपुट के ज़रिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और जमुई (बिहार) में छापा मारकर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया।

ठगों के पास से मिले गैजेट्स और बैंकिंग टूल्स

पुलिस ने आरोपियों के पास से

  • एक वेन्यू कार

  • कई डिजिटल बैंक खाते (Jio Payment Bank, Judio Card, Omni Card, PNB ATM Card)

  • 3 मोबाइल फ़ोन

  • एक लैपटॉप

  • चेक बुक, पासबुक
    जप्त किए हैं। आरोपियों ने APK फाइल के ज़रिए व्हाट्सएप हैक, ई-सिम जनरेशन, और मल्टी लेयर ट्रांजेक्शन के जरिए ठगी को अंजाम दिया।

अन्य आरोपी अभी भी फरार

पुलिस का कहना है कि गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं जिनकी तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।