नाबालिक लड़की से बलात्कार का आरोपी 7 महीने बाद पुलिस के। गिरफ्त में
नवागढ़ / छत्तीसगढ़
मामला नवागढ़ का है जहाँ दिनांक 11.01. 21 को नाबालिक प्रार्थिया एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि जुलाई 2018 से इसके गांव का परमेश्वर साहू पिता हीरा लाल साहू उम्र 21 वर्ष इसे तुमसे प्यार करता हूं शादी करूंगा कह कर मना करने पर भी लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 25/21 धारा 376, भा द वि व 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया फरार आरोपी की गिरफ्तारी की हर संभव प्रयास किया जा रहा था की आज दिनांक 12.08.21 को मुखबिर से सूचना मिलने पर की उक्त आरोपी अपने घर आया हुआ है तत्काल हमराह स्टाफ के रवाना होकर आरोपी के गांव में दबिश देकर फरार आरोपी परमेश्वर साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 21 वर्ष को 12.08.21 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

















