लड़की से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरिया / छत्तीसगढ़
कोरिया जिले के चिरमिरी थाना में आकर एक लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ की है जिस पर चिरमिरी थाना प्रभारी कमल कांत शुक्ला ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल डोमन हिल सोनामनी क्षेत्र के नजदीकी
पुलिस चौकी को मामले की तहकीकात करने का निर्देश दिया जिस पर कोरिया पुलिस चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल अपनी पुलिस टीम के साथ महिला के साथ हुए छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को घेराबंदी करके आरोपि बृजेश उर्फ खन्ना पासवान और अप्पू दास को डोमन हिल के सोनामनी जंगल में जा कर जो छुपे हुए थे उन लोगों को पकड़ कर धारा 354 अपराध कायम कर न्यायालय में पेश किया

















